जन्म दिनांक: 20 अप्रैल, जन्म स्थान: जोधपुर (राज.).
माता: स्व. ललिता देवी व्यास, पिता: स्व. नंदकिशोर व्यास.
जीवन साथी: श्री कमलेश सक्सेना. सन्तान: पुत्र 01.
शिक्षा: एम.ए. (इतिहास, मनोविज्ञान), एलएलबी, पी.एचडी (प्राचीन मालवा में शैव मत), डी लिट. (पाशुपत सम्प्रदाय का ऐतिहासिक अध्ययन), डिप्लोमा-काउंसलिंग एंड गाइडिंग, नाट्य लोककला.
व्यवसाय: प्राध्यापक (इतिहास).
करियर यात्रा: वर्ष 1984 से 1993 तक शासकीय माधव कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, उज्जैन और वर्ष 1993 से वर्तमान में शास.नर्मदा महाविद्यालय होशंगाबाद में इतिहास की प्राध्यापक.
उपलब्धियां/सम्मान
सामाजिक सरोकारों से जुड़ी लघु फिल्मों (एड्स-एक कोशिश मदद की, होशंगाबाद की धरोहर, सामाजिक सरोकार, एक पहल-स्वच्छता की, होशंगाबाद के शिक्षाविद पं. रामलाल शर्मा) का निर्देशन एवं स्क्रिप्ट लेखन.आकाशवाणी भोपाल से वार्ताएं प्रसारित. दूरदर्शन भोपाल, सहारा टीवी, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ तथा 'आज तक' पर साक्षात्कार.राष्ट्रीय समाचार पत्र-पत्रिकाओं में लेख प्रकाशित, राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में 100 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित. 3 पुस्तकें तथा 4 शोध पत्रिकाओं का संपादन.
प्रकाशन
• प्राचीन मालवा में शैवमत (प्रारंभ से 1305 ई. तक)
• आदमगढ़-होशंगाबाद की कला सम्पदा
• होशंगाबाद में पर्यटन की संभावनाएं एवं विकास
• म.प्र. में स्वतंत्रता संग्राम (1857-1947)
• प्राचीन भारत का इतिहास बी.ए. प्रथम वर्ष (प्रारंभ से 1200 तक)
• पाश्चात्य विश्व (बी.ए. प्रथम वर्ष)
• इतिहास- बी.ए. द्वितीय वर्ष (1206 ई. से 1761 ई. तक)
• पर्यटन में ऐतिहासिक अनुप्रयोग.
सम्मान
• अखिल भारतीय पुस्तक मेला समिति, इन्दौर द्वारा साहित्य सम्मान
• दैनिक भास्कर होशंगाबाद तथा नर्मदापुर युवा मंडल, नर्मदापुर द्वारा शिक्षक सम्मान
• नव उदय नारी उत्थान समिति भोपाल द्वारा पुस्तक संस्कृति सम्मान
• नर्मदा गौरव सम्मान, ज्ञान श्री सम्मान
• स्वतंत्रता संग्राम के आदर्शों को स्थापित करने में योगदान हेतु सम्मान सहित स्थानीय स्तर पर अनेक सम्मान तथा पुरस्कार प्राप्त.
रुचियां: लेखन, सामाजिक सांस्कृतिक कार्य एवं आयोजन, मंच संचालन, खेलना (बैडमिंटन, खो-खो, शतरंज). अन्य जानकारी: घरेलू कार्य करने वाली महिलाओं तथा घाट एवं सडक़ के किनारे, रेल्वे स्टेशन पर रहने वाले बच्चों में शिक्षा, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता कार्य, स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी.