जन्म दिनांक: 5 अगस्त, जन्म स्थान: मुंबई.
माता: श्रीमती भागेश्वरी देवी, पिता: विश्वविख्यात पखावज रत्न मृदंगाचार्य पंडित श्री रामदास जी (कलात्मक साहित्य और संगीत में ताल गुरु).
शिक्षा: एम.ए. (चित्रकला), नृत्य प्रवीण (कथक), पीएचडी (चित्रकला).
व्यवसाय: संस्थापक/संचालक-मृदंगाचार्य पं. रामदास कला संगम/नृत्य शिक्षिका.
करियर यात्रा: कालिदास मांटेसरी हा. स्कूल, उज्जैन (म.प्र.) में विगत 30 वर्षों से शिक्षक के रूप में नृत्य, नृत्य नाटिकाओं व नाटकों का निर्देशन. वर्तमान में ‘पं. रामदास कला संगम’ एवं ‘अर्चना नृत्यालय’ (गांधर्व महाविद्यालय, मुम्बई से संबंधित) के अंतर्गत विद्यार्थियों को नृत्य शिक्षा जारी.
उपलब्धियां/सम्मान
• टीवी सीरियल ‘जग हँसे खुद रोये’ में टाइटल सांग की रचना रचना.
• इस्कॉन (मुंबई) हरे राम हरे कृष्ण मंदिर में सफल नृत्य नाटिका का निर्देशन. कालिदास समारोह, वाकणकर स्मृति तथा इन्दु सेठी स्मृति में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी में कला कृतियां चयनित. साहित्यिक गोष्ठियों में काव्य पाठ. समाचार पत्रों में लेख तथा कहानियां प्रकाशित.
सम्मान
• म.प्र. शासन, संस्कृति विभाग द्वारा राष्ट्रीय विक्रम संगीत अलंकरण
• श्रावण महोत्सव उज्जैन में तीन बार सम्मानित
• मौन कला साधक सम्मान
• सरस्वती कला सम्मान
• मधुबन संस्था द्वारा महाकाल सम्मान/ गुरु सम्मान
• संस्कार भारती उज्जैन द्वारा सम्मानित
• ‘श्री हरि संगीत कला केन्द्र’ उज्जैन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुति एवं सम्मानित
• विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा चित्रकला में सक्रिय योगदान के लिए सम्मानित
• मानव संकेत अकादमी उज्जैन द्वारा चित्रकला में सक्रिय योगदान के लिए सम्मानित
• अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर द डिवाइन हेल्प सोशल वेलफेयर सोसाइटी (एन.जी.ओ.) द्वारा देश समाज और संस्कृति के कला संवर्धन, संरक्षण के लिये सम्मानित
• निनाद नृत्य अकादमी द्वारा गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर वरिष्ठ गुरु के रूप में सम्मानित
• संस्कार भारती मंच, उज्जैन द्वारा सम्मानित
• महावीर इंस्टीटयूट ऑफ़ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च, भोपाल द्वारा सम्मानित
• पूर्वांगिनी सांस्कृतिक अकादमी, उज्जैन द्वारा आयोजित पं. जितेन्द्र अभिषेकी संगीत समारोह में वरिष्ठ नृत्य गुरु के रूप में सम्मानित
• लॉकडाउन के समय ऑनलाइन कार्यक्रमों में नृत्य प्रस्तुति के लिए ईआईसीडी सीकर द्वारा सम्मानित
• आजाद हिन्द पैनल, अग्रवाल समाज, ऋचा विचार मंच, श्री हरि संगीत कला केन्द्र, सरस्वती शिशु मंदिर, मानव संकेत अकादमी, महाकवि कालिदास स्मृति समारोह सहित देश की अनेक संस्थाओं द्वारा अनेक बार सम्मानित तथा पुरस्कृत
रुचियां: पेंटिंग, संगीत, पढ़ना, लेखन.
अन्य जानकारी: बचपन से ही विभिन्न तालों एवं कठिन बंदिशों की शिक्षा अपने पिता से तथा शास्त्रीय कथक की विधिवत शिक्षा नृत्याचार्य पद्मश्री श्री गोपीकृष्ण जी एवं श्रीमती आशा जोगलेकर (मुम्बई) से प्राप्त की. नागदा ग्रेसिम विद्यालय, युवा उत्सव उज्जैन, युवा उत्सव (राज्य स्तरीय) नई दुनिया प्रतिभा खोज, लायंस क्लब द्वारा आयोजित नृत्य स्पर्धाओं, महाविद्यालयीन नृत्य प्रतियोगिताओं, संभाग स्तरीय नृत्य की अनेक प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रूप में उपस्थित. पं. रामदास कला संगम संस्था से इनके दिशा-निर्देशन में अनेक विद्यार्थी विशारद कर चुके हैं. पूनम जी के मार्गदर्शन में उनकी शिष्याओं द्वारा राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर नृत्य प्रस्तुतियां. नृत्य में रुचि रखने वाली आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों को निशुल्क नृत्य शिक्षा. अ.भा. कालिदास समारोह की स्थानीय समिति में मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्थानीय कमेटी की सदस्य के रूप में मनोनीत. रस मंचन काव्य संग्रह में रचना चयनित. चित्रकार मधुसूदन केलकर के जीवन व कलाकृति पर शोध. बाई सॉ मासिक पत्रिका में निरंतर लेख, कविताएं प्रकाशित. कथक नृत्य के संवर्धन के कलात्मक कार्य में सतत संलग्न.