प्रगति नीखरा

Hot
-15%
प्रगति

प्रगति नीखरा

 pneekhra@hotmail.com

2023-11-07 02:09:29

266

जन्म दिनांक: 28 सितम्बर, जन्म स्थान: गाडरवारा (म.प्र.)

 

माता: श्रीमती रमा देवी नीखरा, पिता: श्री रामेश्वर नीखरा (पूर्व सांसद)

 

जीवन साथी: सूर्य नारायण सिंह (सीनियर एडवोकेट)

 

संतान: पुत्र-01, पुत्री-01.

शिक्षा: सिंधिया कन्या विद्यालय, ग्वालियर से स्कूली शिक्षा प्राप्त की. बी.ए. ऑनर्स (इतिहास) लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमेन, दिल्ली विवि (1996), बैचलर ऑफ लॉ, दिल्ली विवि.(1999) और वर्ष 2003 में मास्टर ऑफ लॉ-दिल्ली विश्वविद्यालय की डिग्री प्राप्त की.

 

व्यवसाय: एडवोकेट

 

करियर यात्रा: वर्ष 1998-1999 में कानून की पढ़ाई करते हुए भसीन एंड कंपनी, हेली रोड, नई दिल्ली में प्रशिक्षु के रूप में काम किया. लॉ करने के बाद न्यायमूर्ति श्री जे आर मिधा (सेवानिवृत्त -दिल्ली उच्च न्यायालय, नई दिल्ली) के अधीन काम किया. 12 जुलाई 1999 को अधिवक्ता के रूप में नामांकन के बाद न्यायमूर्ति श्री राजीव सहाय एंड लॉ (सेवानिवृत्त-दिल्ली उच्च न्यायालय) के कुशल मार्गदर्शन में तीस हजारी कोर्ट, दिल्ली में एक वर्ष प्रैक्टिस की.  वर्ष 2001 में दिल्ली विश्वविद्यालय से 3 वर्षीय एलएलएम पार्ट टाइम कोर्स करने के साथ-साथ श्री लाला राम गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता (दिल्ली उच्च न्यायालय) के साथ काम किया. वर्ष 2002 में स्वतंत्र रूप से कार्य करना शुरू किया और भारत के सर्वोच्च न्यायालय और दिल्ली की अन्य अदालतों में मप्र राज्य और मप्र विद्युत मंडल के लिए पैनल वकील के रूप में नियुक्त हुईं. वर्तमान में राजकीय कार्य के अलावा सुप्रीम कोर्ट में नियमित रूप से प्रैक्टिस जारी.

 

उपलब्धियां/सम्मान

• एक पैनल वकील के रूप में भारत के सर्वोच्च न्यायालय, दिल्ली उच्च न्यायालय और राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण न्यायाधिकरण, राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण न्यायाधिकरण, नई दिल्ली के समक्ष मप्र राज्य और मप्र विद्युत मंडल का प्रतिनिधित्व किया.

• इसके अलावा, भारत के सर्वोच्च न्यायालय, दिल्ली उच्च न्यायालय, न्यायाधिकरणों और राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग, राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण मंच, बार काउंसिल ऑफ इंडिया सहित, केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण, कर्मचारी भविष्य निधि अपीलीय न्यायाधिकरण आदि मंचों के समक्ष नागरिक और आपराधिक दोनों निजी मामलों को स्वतंत्र रूप से संचालित करने का अवसर मिला.

• वी.के. पवार स्कूल में A.I.S.S.C.E (stream of Humanities) में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए पवार ट्रॉफी

• बी.ए. ऑनर्स प्रथम वर्ष -(इतिहास) में (साउथ दिल्ली कैंपस) सर्वाधिक अंक प्राप्त. 

 

रुचियाँ: बागवानी.

 

अन्य जानकारी: एक इंटर्न के रूप में कार्य करने के दौरान मिले अनुभव से कानूनी कौशल विकसित करने, कानूनी भाषा और शब्दावली को समझने में मदद मिली. व्यक्तिगत रूप से कई मामलों पर बहस की, उनमें से कुछ रिपोर्ट किए गए निर्णय हैं. अनेक (संवैधानिक, सेवा, पर्यावरण, खनन, संपत्ति, सिविल, आपराधिक और वाणिज्यिक) मामलों में वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ काम करने का अवसर मिला. वर्तमान पद- सदस्य- 1. एथिक्स कमेटी, इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन 2. सुप्रीम कोर्ट मिडिल इनकम ग्रुप लीगल एड सोसाइटी, एडिशनल एडवोकेट जनरल- भारत के सर्वोच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ राज्य (31 जुलाई 2020 को नियुक्त),  Standing Counsel/Advocate on Record- भारत के सर्वोच्च न्यायालय, राजस्थान राज्य (नवंबर 2019 में नियुक्त)