जन्म दिनांक: 26 सितम्बर 1981, जन्म स्थान: ग्राम-अतरौरा (सतना).
माता: श्रीमती उर्मिला सिंह, पिता: श्री अनंत सिंह परिहार
जीवन साथी: श्री शैलेंद्र कुमार सिंह, सन्तान: पुत्र: 01, पुत्री: 01.
शिक्षा: एमएससी, एमफिल (मैथ्स), UGC NET, पीएचडी समाजशास्त्र, एमए (मनोविज्ञान) अध्ययनरत
व्यवसाय: प्रशासक- वन स्टॉप सेंटर (सखी) और नोडल अधिकारी-सेफ सिटी प्रोग्राम (महिला बाल विकास विभाग, इंदौर)
करियर यात्रा-जीवन यात्रा: गणित विषय में स्नातक और स्नातकोत्तर करके, एमफिल गणित विषय में करते हुए साथ में सिविल सेवाओं की तैयारी प्रारंभ की. साथ ही शासकीय महाविद्यालय में गणित के अतिथि व्याख्याता के पद से अपना करियर शुरू कर सिविल सेवा की तैयारी करती रहीं. विवाह के बाद स्नातकोत्तर (समाजशास्त्र) करने के बाद, UGC NET और पीएचडी पूरी की और समाजशास्त्र विषय में अतिथि व्याख्याता के रूप में शासकीय महाविद्यालय में अध्यापन किया. आईआईटी इंदौर, एनआइपीसीसीडी, पीटीएस इंदौर, मध्यप्रदेश सरकार और भारत सरकार के कई सरकारी और अर्धसरकारी संस्थानों में समय-समय पर विशेष व्याख्यान हेतु अतिथि व्याख्याता के रूप में 6 वर्षों का शिक्षण अनुभव. मध्यप्रदेश के शासकीय महाविद्यालय में गणित की अध्यापक के रूप में एक वर्ष और समाजशास्त्र की अध्यापक के रूप में 4 वर्ष का अनुभव. साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में सिविल सेवाओं की तैयारी में अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन में 16 वर्षों का अनुभव.
एमपीपीएससी 2013 में चयन होने के बाद राजपत्रित अधिकारी के रूप में महिला बाल विकास विभाग में विकासखंड महिला सशक्तिकरण अधिकारी के रूप में जनवरी 2017 में नौकरी शुरू की. 1 मार्च 2019 से प्रशासक- वन स्टॉप सेंटर सखी महिला बाल विकास विभाग इंदौर में पदस्थ, इंदौर जिले में सेफ सिटी कार्यक्रम नोडल अधिकारी के रूप में अतिरिक्त प्रभार के साथ महिला सुरक्षा हेतु कार्यरत.
उपलब्धियां/पुरस्कार
• महिला बाल विकास मंत्रालय, मध्यप्रदेश शासन द्वारा महिला एवं बाल विकास उत्कृष्टता पुरस्कार (2022),
• जिला प्रशासन इंदौर द्वारा पीबीडी, वैश्विक शिखर सम्मेलन और विभागीय कार्य में उत्कृष्ट योगदान हेतु गणतंत्र दिवस पर पुरस्कृत (2023)
• जिला प्रशासन इंदौर द्वारा 75वें स्वतंत्रता दिवस (आजादी के अमृत महोत्सव) पर महिला सुरक्षा के लिए उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित (2022)
• नई दुनिया समाचार पत्र द्वारा नायिका पुरस्कार 2022
• सेज विश्वविद्यालय, इंदौर द्वारा सेज शक्ति अवार्ड 2022
• जिला प्रशासन इंदौर और श्रमजीवी पत्रकार प्रदेश संघ,मध्यप्रदेश द्वारा इंदौर गौरव पुरस्कार 2022
• राष्ट्रीय नारी सशक्तिकरण संस्था द्वारा नारी रत्न पुरस्कार 2021
• मध्यप्रदेश गौरव रत्न 2021 पुरस्कार,राष्ट्रीय नारी सशक्तिकरण संस्था द्वारा
• अन्विका फाउंडेशन इंदौर द्वारा मातृ शक्ति पुरस्कार और प्राउड ऑफ़ इण्डिया अवार्ड 2021
• कोरोना महामारी के दौर में सक्रिय रूप में कार्य करने पर विभिन्न मंचों द्वारा कोरोना योद्धा पुरस्कार 2020,2021
• स्वदेश न्यूज़ चैनल समूह द्वारा पुलिस अवार्ड 2021
• अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक्सीलेंस परफॉर्मेंस अवार्ड 2020, 2021, 2022, 2023
• स्वच्छ भारत मिशन 2.0 स्पेशल कंपेनिंग में डब्ल्यूसीडी में भारत सरकार द्वारा पहली रैंकिंग प्राप्त 2022
• मुख्यमंत्री द्वारा कोरोना वालंटियर अवार्ड 2021
• एमआईसी फाउंडेशन द्वारा Mp seroes अवॉर्ड, 2022
• तेरापंथ सामाजिक सेवा समिति द्वारा सामाजिक योगदान के लिए वीमेन एम्पावरमेंट अवार्ड 2020
अन्य जानकारी: स्कूल में एन.सी.सी और कॉलेज में एनएसएस (पूर्व आरडीसी) में भागीदारी और दोनों ही स्तर पर राज्य स्तरीय खेलों में भाग लिया.
सामाजिक कार्य –
• महिला सुरक्षा, महिला अधिकारों, महिला कानूनों और नियमों के लिए जागरूकता में योगदान और हेल्पलाइन नंबर, ज़मीनी स्तर पर जनता को जागरूक करने के लिए संपर्क करना.
• गरीब छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा सहित प्रतियोगी परीक्षा और करियर के लिए निःशुल्क मार्गदर्शन प्रदान करना.
• सामाजिक न्याय विभाग इंदौर मध्य प्रदेश के सहयोग से इंदौर जिले में नशामुक्त भारत अभियान की जागरूकता कार्य में सक्रिय.
• इंदौर में एनजीओ समन सोसाइटी की मदद से इंदौर में महिला ड्राइवर, महिला मैकेनिक, फूड डिलीवरी करने वाली महिलाओं लड़कियों के को सहयोग एवं सुरक्षा प्रदान करना.
• वन स्टॉप सेंटर सखी, महिला एवं बाल विकास विभाग इंदौर मध्य प्रदेश और महिला हिंसा के लगभग साढ़े 8 हज़ार मामलों में महिलाओं को आवश्यकतानुसार सहायता प्रदान की. साथ ही काउंसलिंग के माध्यम से समझौता करवा कर 14 सौ महिलाओं का पारिवारिक पुनर्वास करवाया. 82 महिलाओं को यथायोग्य आजीविका उपलब्ध करवाकर आर्थिक रूप से उनका पुनर्वास किया गया.
रुचियां: कुकिंग, डायरी लेखन.