शीला त्रिपाठी

Hot
-15%
शीला

शीला त्रिपाठी

anurag2698@gmail.com

2023-01-02 05:21:43

174

जन्म दिनांक: 8 नवंबर, 1978.

 

जन्म स्थान: रीवा.

 

माता: श्रीमती आशा मिश्रा, पिता: श्री मुनीन्द्र मिश्रा.

 

जीवन साथी: श्री अनुराग त्रिपाठी.

 

संतान: पुत्र -01, पुत्री -01.

 

शिक्षा: एम.ए. (संगीत) अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा, सीनियर डिप्लोमा (प्रभाकर) गायन, प्रयाग संगीत समिति, प्रयागराज, सीनियर डिप्लोमा (प्रभाकर) कथक नृत्य प्रयाग संगीत समिति, प्रयागराज.

 

व्यवसाय: लोक गायिका.

 

जीवन यात्रा/करियर यात्रा: विन्ध्य क्षेत्र के प्रसिद्ध तबला वादक की बेटी शीला को बचपन से ही संगीत के प्रति गहरा लगाव था. संगीत की प्रारम्भिक शिक्षा अपने पिता से तत्पश्चात श्री डी.के. सक्सेना से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त की. उन्होंने अल्प आयु में ही गायन और कथक नृत्य में संगीत प्रभाकर की डिग्री प्राप्त कर ली थी, किन्तु बघेलखंड का पारंपरिक गीत-संगीत उन्हें अधिक आकर्षित करता था. मात्र 17 वर्ष की उम्र में उन्होंने आकाशवाणी शहडोल से वर्ष 1994 में ‘बी ग्रेड’ की उपाधि प्राप्त करने के साथ ही आकाशवाणी में नियमित कलाकार के रूप में प्रस्तुति देती रहीं. वर्ष 2002 में विवाह के पश्चात भोपाल आ गई और पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते कुछ वर्ष गायन को विराम देने के बाद पुनः आकाशवाणी भोपाल से प्रस्तुतियां देना शुरू किया. आकाशवाणी भोपाल से वर्ष 2009 में पहले ‘बी ग्रेड’ और वर्ष 2014 में ‘बी हाई ग्रेड’ प्राप्त किया. शीला जी वर्तमान में आकाशवाणी भोपाल और दूरदर्शन मध्यप्रदेश में नियमित कलाकार होने के साथ-साथ मंचीय प्रस्तुतियां जारी.

 

उपलब्धियां/पुरस्कार : 

• संस्कृति विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा आयोजित अनेक प्रतिष्ठित कार्यक्रमों में लोक गायन.

• युवा उत्सव में गायन 1998/2000

‘• स्वराज हिन्दी न्यूज चैनल’ में देवी गीतों की एक श्रृंखला प्रसारित

• आदिवासी एवं लोककला तथा बोली विकास अकादमी, भोपाल द्वारा संचालित जनजातीय संग्रहालय में 100 से अधिक बघेली लोक गीतों की रिकॉर्डिंग

 

प्रस्तुतियां

• सिंहस्थ महाकुंभ- उज्जैन, म.प्र., 2016 (संस्कृति संचालनालय, भोपाल, म.प्र.) 

• लोकरंग समारोह, भोपाल, 2017 (आदिवासी लोककला एवं बोली विकास अकादमी.म.प्र.)

• बादल राग, भारत भवन भोपाल 2017 (भारत भवन, भोपाल)

• श्रुती समारोह वर्ष 2017 (आदिवासी लोककला एवं बोली विकास अकादमी.म.प्र.)

• उत्तराधिकार, भोपाल वर्ष 2019 (आदिवासी लोककला एवं बोली विकास अकादमी.म.प्र.)

• उमंग समारोह, भोपाल वर्ष 2020  (म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम)

• महाशिवरात्रि महोत्सव- उज्जैन 2021 (आदिवासी लोककला एवं बोली विकास अकादमी.म.प्र.)

• सिद्धा समारोह- भोपाल वर्ष 2021 (आदि. लोककला एवं बोली वि.अ.म.प्र.)

• प्राकट्य पर्व- विदिशा 2022 (संस्कृति संचालनालय, भोपाल, म.प्र.) 

• जनजातीय संग्रहालय स्थापना दिवस 2022 (आदिवासी लोककला एवं बोली विकास अकादमी.म.प्र.)

• शक्ति पर्व –मैहर 2022 (संस्कृति संचालनालय, भोपाल, म.प्र.) 

• अंतर्राष्ट्रीय रामलीला महोत्सव, भोपाल 2022 (आदिवासी लोककला एवं बोली विकास अकादमी.म.प्र.)

 

रुचियां: संगीत. व्यंजन में नई-नई चीजें सीखना और बनाना .